बांधवगढ़: उमरिया पुलिस में 13 आरक्षकों को मिली पदोन्नति, एसपी विजय भागवानी ने पहनाई कार्यवाहक प्रधान आरक्षक की रैंक
उमरिया पुलिस विभाग में आज खुशी का माहौल देखने को मिला, जब जिले के 13 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पद का प्रभार सौंपा गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों और शहडोल रेंज के अनुमोदन के बाद पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बैच लगाया ।