रविदास जी महाराज के 649 वीं जयंती के अवसर पर नहसी रविदास आश्रम से बुधवार दोपहर 3 बजे निकला भव्य शोभायात्रा सह जुलुस ।जुलूस में हजारों महिला व पुरुष भक्तों ने शामिल हुआ। जुलूस आश्रम से स्टेट बैंक होते हुए साहिला पुल से वापस आश्रम लौट उसके बाद पूजा पाठ की गई। उपस्थित संतों ने कहा कि रविदास जी महाराज सद्भावना व सर्व समाज को लेकर चलने वाले महान संत थे।