झुंझुनू: कार सवार बदमाशों ने अग्रसेन सर्किल से एक युवक का किया अपहरण, पुलिस को पीछा करता देख युवक को चिड़ावा में पटककर हुए फरार
झुंझुनूं शहर में अग्रसेन सर्किल पर कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। शहर कोतवाल पवन चौबे को मंगलवार शाम करीब 5 बजे घटना की सूचना मिली। तुरंत कई जगहों पर नाकाबंदी करवाई गई। बदमाशों के चिड़ावा की तरफ आने की सूचना मिलने पर चिड़ावा पुलिस सक्रिय हुई। लगातार पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने युवक को चिड़ावा में मंड्रेला चौराहे पर पटका और फरार हो गए।