मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी 58 वर्षी हरिदास बिंद पुत्र रामलाल। प्रयागराज जिले के पचखरा गांव ससुराल से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बुधवार की रात 10:00 बजे गोसीपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सरोई अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरो ने मिर्जापुर। ट्रामा सेंटर रेफर किया।