दुधि: बभनी में मां की मौत के 45 दिन बाद डेढ़ वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में सोमवार को डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार विशाल की डेढ़ वर्षीय बच्ची खुशी की मौत सोमवार को म्योरपुर सीएचसी में हो गई।