मध्य एशिया में जारी युद्ध के कारण गैस की किल्लत के बीच रानीगंज प्रखंड के इंद्रपुर गांव के किसानों ने एक अनोखी पहल कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। यहां के किसान अब गोबर गैस से खाना बनाकर न सिर्फ खर्च में कमी ला रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।