लखीसराय: कनियारी गांव में टोटो वाहन से हुई चार्जर एवं बैट्री की चोरी, टोटो वाहन चालकों में हड़कंप
कनियारी गांव में एक टोटो वाहन को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। जिसमें लगा बैट्री एवं चार्जर की चोरी कर ली। बताया जाता है कि कनियारी में टोटो मालिक अपने घर के समीप ही टोटो खड़ी कर हर दिन की तरह ही सो गया था। अहले सुबह जगा तो बैट्री एवं चार्जर की चोरी हो चूंकि थी। जिसकी सूचना हलसी थाना की पुलिस को दिया है। वही चोरी की बढ़ रही घटना से इलाकों में दहशत है