श्रीडूंगरगढ़: बिग्गाबास रामसरा के पास ट्रक और कार की भिड़ंत, बड़ा हादसा टल गया
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निकट नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा गांव बिग्गाबास रामसरा के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग बीकानेर से जयपुर जा रहे थे। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं