पन्ना: पन्ना पुलिस का खूनी मांझे पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', जुगल किशोर मंदिर के पास से आरोपी गिरफ्तार, 7 चकरी जब्त
पन्ना में अब पतंगबाजी का शौक नहीं, बल्कि 'कातिल डोर' पर पुलिस का चाबुक चल रहा है। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के सख्त तेवरों ने आज दिन मंगलवार 6 जनवरी को शहर के चाइनीज मांझा तस्करों की कमर तोड़ दी है। कोतवाली पुलिस ने जुगल किशोर जी मंदिर के पास दबिश देकर सुमित लखेरा नाम के एक युवक को रंगे हाथों दबोचा है। इस युवक के पास से 7 जानलेवा चकरियां बरामद हुई है