पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 15 साल के एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के फौरन बाद दोनों को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां एक किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया