जैतहरी: अनूपपुर सीमा पर दंतैल का खतरा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट, रात में चिंघाड़ से दहशत
शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के रामपुर-बेलिया जंगल में 15 मई को एक आक्रामक दंतैल हाथी देखा गया। रात में डोंगरीटोला जंगल से दो बार चिंघाड़ने की आवाज आने के बाद से हाथी का पता नहीं चल सका है। वन विभाग को आशंका है कि हाथी अनूपपुर वन परिक्षेत्र से लगे किसी जंगल में छिपा हो सकता है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की है।