भोरे: भोरे में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर लोगों को किया गया जागरूक, प्रखंड मुख्यालय में लगाए गए हरे फलदार पौधे
भोरे में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख राजेश राम, अंचल अधिकारी अनुभव राय, बीपीआरओ प्रज्ञा सचान और शिक्षक सह पर्यावरण मित्र डॉक्टर सत्य प्रकाश ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद सभी प्रखंड कर्मी जनप्रतिनिधियों ने एक-एक पौधा मां के नाम से लगाए।