बहादुरपुर से एक बेहद खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए करीब पांच फीट हवा में थे और वाहन केवल पीछे के पहियों पर चल रहा था। सड़क पर लोग अपने वाहन रोककर किनारे हटने को मजबूर हो गए, जबकि एक बाइक सवार बाल-बाल बचता दिखा। शुक्रवार शाम चार बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।