सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को भगा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर रविवार शाम 7: 30 बजे पुलिस को सौंपा है। बताया कि इंस्टाग्राम से युवक की नाबालिग से दोस्ती, फिर प्यार व दोनों शादी के लिए तैयार हुए। युवक धनबाद के झरिया थाना के पाथरबंगला से आकर नाबालिग को साथ ले जा रहा था। लोगों ने युवक से पूछताछ करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस छानबीन कर रही है