जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजपुर में बीते दिनों मुकदमा संख्या 35/24 पंजीकृत किया गया था,