भीलवाड़ा। शहर के एक टाटा मोटर्स शोरूम से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बनेड़ा की प्रसिद्ध किसान कुल्फी के संचालक जमनालाल माली ने शुक्रवार को शोरूम से नया ऑटो खरीदा, लेकिन कुछ ही समय बाद उसमें तकनीकी गड़बड़ी सामने आ गई।