दलौदा: मंदसौर जिले के दलोदा प्रगति चौराहे पर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, बड़ा हादसा टला हुआ वीडियो वायरल
मंदसौर जिले के दलोदा स्थित प्रगति चौराहे पर विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, स्थानीय लोगों ने महू-नीमच हाईवे किनारे स्थित ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने और विद्युत विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल कार्रवाई की मांग की है,