लोहरदगा: हेसल साइडिंग में पार्किंग और ट्रिप व्यवस्था नहीं सुधरी तो ट्रक परिचालन बंद रहेगा, लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन।
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन और हिंडाल्को प्रबंधन के बीच शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में हेसल साइडिंग की अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था, ट्रकों की पार्किंग, ट्रिप आवंटन तथा विमरला माइंस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।