जलालगढ़: जलालगढ़ बाजार रेलवे गुमटी पर घंटों से लगा हुआ है जाम
बाजार रेलवे गुमटी पर आए दिन जाम की चपेट में रहता है। चार चक्का वाहन, ट्रेक्टर , टैम्पो , ई-रिक्शा संचालकों के चलते आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं आज ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल संचालकों द्वारा वाहनों को ग़लत ढंग से खड़ा कर देने से रेलवे गुमटी से ठाकुर बाड़ी मंदिर तक जाम की चपेट में आ गया है।