सुपौल: 10 जून तक राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त
Supaul, Supaul | Jun 3, 2026 सुपौल जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, दुर्घटना संभावित स्थलों तथा यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।