नरपतगंज: नरपतगंज में बढ़ते महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
नरपतगंज में कांग्रेस द्वारा बढ़ते महंगाई के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए अस्पताल चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नस्तर आजाद उर्फ मुन्ना ने किया। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद हारून,निरंजन सिंह,जेडी यादव आदि मौजूद रहे।