हुसैनाबाद: गलत डिजाइन से हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज पर रोज जाम, जांच की मांग तेज
हुसैनाबाद में लाखों की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज अब लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। गलत डिजाइन के कारण यहां रोज़ाना भीषण जाम लग रहा है, जिससे आमजन, स्कूली बच्चे, व्यापारी और मरीज तक प्रभावित हो रहे हैं। ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर (देवरी रोड) पर पर्याप्त जगह और सही मोड़ नहीं होने से दंगवार रोड से आने वाले बड़े वाहनों को चढ़ने में दिक्कत