बाह: बटेश्वर मंदिर परिसर में मिला साधु का शव, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे बटेश्वर के पंचमुखी मंदिर के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान लालाराम (52) पुत्र स्व. मनीराम निवासी गोपालपुरा, पोस्ट कमतरी, थाना जैतपुर के रूप में हुई। वह अविवाहित थे और लंबे समय से बटेश्वर मंदिर परिसर में