बाह: बटेश्वर मंदिर के पास खड़ी बाइक में घुसा सांप, आधे घंटे बाद निकाला गया
गुरुवार रात करीब 10 बजे बटेश्वर मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा मंडल अध्यक्ष बाह देहात शिवकुमार शर्मा की खड़ी बाइक में अचानक एक सांप घुस गया। बताया गया कि सांप पास की दुकान से निकलकर सीधे बाइक में जा घुसा। मौके पर मौजूद लोगों ने यह नजारा देख शोर मचाया और सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को