रामगढ़: अलावड़ा के नंगली मार्ग पर खतरा: नीचे से खोखली सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Ramgarh, Alwar | Apr 9, 2026 रामगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावड़ा अंतर्गत नंगली गांव जाने वाले मार्ग पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जोहड़ के पास बने पक्के खुरे के बगल में बनाई गई दीवार घटिया निर्माण के चलते पूरी तरह ढह चुकी है। वहीं बरसात के पानी के जोहड़ में बहाव के कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई है, जिससे हादसे की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।