मेदिनीनगर (डालटनगंज): बरवाडीह में ड्यूटी के दौरान बेहोश होकर गिरे रेलवे कर्मचारी की मौत, ट्रैक पर काम करते समय हुआ हादसा
बरवाडीह रेलवे स्टेशन में कार्यरत एक रेलवे कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के ऊंची गांव निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह अनिल कुमार सिंह रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिस