मुंगेर: घोषीटोला मोहल्ले में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार बरामद: एसपी
Munger, Munger | Jan 29, 2026 कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला मोहल्ले में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में कारीगर समेत मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है।