बरियारपुर: इंडियन गैस एजेंसी में गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा
मंगलवार को इंडियन गैस एजेंसी पर 15 दिनों से गैस एजेंसी का चक्कर लगाने के कारण गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। वही गैस एजेंसी के कर्मियों ने समझा बुझा कर लोगों को शांत किया। तथा समय पर गैस देने का भरोसा दिलाया। बताया गया कि आप लोग घबराए नहीं सभी लोगों को समय पर गैस उपलब्ध कराया जाएगा।