धमतरी: फुटहामुड़ा नहर परियोजना किसानों की जिंदगी में खुशहाली लाएगी, अधिकारी ने किसानों से की चर्चा
धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले में संचालित फुटहामुड़ा नहर परियोजना के कार्यों को गति देने तथा कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन हेमलाल कुरेशिया ने ग्राम जोगीडीह एवं गाड़ाघाट में निर्माणाधीन नहर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वहां के किसानों के साथ संवाद।