नर्मदापुरम: सेठा कैंसर हॉस्पिटल परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष वाइल्ड बाइसन क्रिकेट अकादमी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं
मंगलवार को मालाखेड़ी स्थित सेठा कैंसर हॉस्पिटल परिसर में वाइल्ड बाइसन क्रिकेट अकादमी कॉम्प्लेक्स के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुई इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट अकादमी क्षेत्र के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करेगी।