किसानों से धान खरीद कर करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बरबीघा थाना पुलिस ने सोमवार को 3:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिंजड़ी गांव में छापेमारी कर पैक्स के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य लगन बिंद को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी करीब 1 करोड़ 54 लाख 25 हजार 794 रुपये की सरकारी राशि के गबन से जुड़े मामले में हुई है।