कटनी ग्रामीण: "ट्रेन स्टॉपेज की मांग पर उबाल: 22 जून को रीठी बंद, रेलवे स्टेशन पर होगा रेल रोको आंदोलन
कटनी जिले के रीठी में कोटा-जबलपुर ट्रेन और दयोदय एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर रीठी रेलवे स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।