पंचकूला: उपायुक्त ने 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों का रेड बिशप में लिया जायजा
उपायुक्त सुशील सारवान ने 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर रेड बिशप के कंवेंशन हाॅल व ग्रांउंड का दौरा किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। सुशील सारवान ने बताया कि चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पांचवे संस्करण का आयोजन पंचकूला में होने जा रहा है।