पंचकूला: कालका प्रशासन की ओर से मेन मार्केट कालका में पुरानी व कंडम घोषित हो चुकी बिल्डिंग को जेसीबी मशीन से गिराया गया
कालका प्रशासन और नगर परिषद कालका की मौजूदगी में मार्केट की पुरानी जर्जर और कंडम घोषित बिल्डिंग को जेसीबी मशीन के माध्यम से गिरा दिया गया है। जेसीबी से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू की गई। मौके पर कालका एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।