पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने इंडस्ट्रियल एरिया में रोडवेज डिपो से श्रीराम मंदिर अयोध्या के लिए बस सर्विस की शुरू
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हरियाणा रोडवेज के डिपो से श्रीराम मंदिर अयोध्या के लिए बस सर्विस शुरू की है। इस बस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। यह बस सप्ताह में तीन बार पंचकूला से अयोध्या राम मंदिर के लिए रवाना होगी।