रायबरेली: हरचंदपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने वाले नाबालिक वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
27 अप्रैल रविवार दोपहर 2 बजे हरचंदपुर पुलिस ने नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित नाबालिक वांछित किशोर को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। किशोर लगातार किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था।किशोरी के द्वारा जानकारी अपने परिजनों को दी गई। परिजनों के द्वारा किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।