शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के समीप बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ कटमई की ओर से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रैलिंग और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।