झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर केट मशीन ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर अकतासा पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में जारी है।रवि की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार 10 बजे असनावर थाना पुलिस झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल पहुंची और शव के पीएम कार्रवाई शुरू की।