नारायणपुर: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय किसान प्रकाश शर्मा की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ खेत में मकई का डंठल इकट्ठा कर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब होने पर उन पर बिजली गिर गई। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भवानीपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पीड़