खातेगांव: खातेगांव मे 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा
गुरुवार दोपहर 1 बजे म.प्र. भोपाल के आव्हान पर पैशनर्स एसोसिएशन शाखा खातेगांव के पेंशनरों द्वारा अपनी लंबित मांगो के संबंध में एक ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम प्रवीण प्रजापति को सोपा मांग पत्र का वाचन पेंषनर्स एसोसिएषन शाखा खातेगांव के अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री पुरूषोत्तम पुरोहित द्वारा किया गया।