चम्पावत मार्केट स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। त्योहारों में मिठाई की खपत बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मिठाई तथा किराना स्टोर सहित लगभग 10 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। विशाल मेगामार्ट एवं रिलायंस स्टोर से पैक्ड मिठाइयों के नमूने लेकर जांच हेतु राजकीय लैब, रुद्रपुर लैब भेजे गए