विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक रविवार को विजयराघवगढ़ पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद विधायक श्री पाठक रामबाग अखाड़ा, ग्राम बंजारी पहुंचे और शोक संतृप्त परिवारों के घर जाकर दुखी परिजनों को सांत्वना दी।