पीलीभीत: गांव बूंदीभूड़ में शराब भट्टी हटाने की मांग, महिलाओं ने प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग किया बंद
पीलीभीत जिले के गांव बूंदीभूड़ में शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आक्रोशित महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया।महिलाओं का कहना है कि गांव के बीच संचालित शराब भट्टी से माहौल खराब हो रहा है।