महाराजगंज: बरसीम खेड़ा में पंखा लगाते समय विद्युत करंट से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
3 जून बुधवार रात्रि 8 बजे वृद्ध महिला की करेंट की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई। उक्त घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। घर पहुंचने पर महिला मृत अवस्था में पाई गई। महिला के ऊपर पंखा गिरा हुआ पड़ा था। जिससे कयास लगाया जा रहा है ,कि महिला पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने श्री घोषित कर दिया।