बांधवगढ़: स्कूलों के 100 मीटर दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में एनसीओआरडीNCORDसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने और बच्चों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी स्कूलों के बाहर 100 मीटर क्षेत्र का चिन्हांकन कर बैरिकेडिंग कराई जाएगी।