आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ला व मय हमराह फोर्स ने पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल पुत्र जयबहादुर पटेल को ठंडी सड़क शारदा चौक आजमगढ़ से गुरुवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।