हजारीबाग से कटकमसांडी के बीच जंगल में लगी आग विकराल रूप ले रही है। आग 1–2 किलोमीटर क्षेत्र में फैल चुकी है, जिससे धुआं और गर्मी के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। प्रशासन से आग पर जल्द काबू पाने की मांग की जा रही है। लोगों से अपील है कि जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतें।