गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिले में अब सोमवार व शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में लगेगा जनता दरबार, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद: DM
गया जिले के प्रखंड स्तर पर जनता दरबार का आयोजन करने का फैसला जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज मंगलवार को समाहरणालय में पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर लिया है। अब सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 जनवरी मंगलवार की शाम 7 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।