बालोद: बारिश के इंतजार में किसान: आषाढ़ में सूखे जैसे हालात, बारिश की बेरुखी से खेत खाली, जिले में केवल 15% हुई धान की बोनी
Balod, Balod | Jul 1, 2026 मानसून की सुस्त चाल ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आषाढ़ का महीना शुरू होने के बावजूद अब तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं होने से खरीफ सीजन की खेती पिछड़ गई है। कृषि विभाग के अनुसार पूरे जिले में अब तक केवल 15 प्रतिशत धान की बोनी हो सकी है। अधिकांश किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।