सारठ के पूर्व MLA रणधीर सिंह ने लालगढ़ विवाद पर शुक्रवार शाम 4 बजे सहरजोरी आवास पर मंत्री हफीजूल अंसारी व इरफान अंसारी को खुली चुनौती दी है। वहीं लालगढ़ के दलितों व BJP नेताओं पर दर्ज FIR को फर्जी कहा है। चेतावनी भरे लहजे में कहा- सत्ता आती-जाती रहती है, गलत केस कराने वाले पर भी गलत केस होगा। उन्होंने हेमंत सरकार पर भी तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया